'लोगों को रंग बदलते देखा है,परिवार बदलते पहली बार देख रही हूं', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Amethi News Uttar Pradesh: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी दौरे के दौरान गुुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वह अमेठी के मेदन मवई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन के दौरान लिखकर घोषित किया कि वायनाड उनका घर है। जब वह राहुल गांधी का घर है तो अमेठी क्या है? मैंने लोगों को रंग बदलते देखा है। परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देखा है। राहुल गांधी आतंकी संगठन के साथ मिलकर वायानाड का चुनाव लड़ रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस लगातार यहां सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। आज 4 लाख 20 हजार किसानों को अमेठी लोकसभा में 6 हजार रुपए सालाना मिल रहा है। पांच सालों में 1 लाख 14 हजार गरीबों के आवास बनवाए जा रहे हैं। अमेठी लोकसभा में 19 लाख लोगों को राशन मिला है साथ ही चार लाख से ज्यादा परिवारों को शौचालय मिला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 50 साल तक एक छत्र राज कांग्रेस का अमेठी में था लेकिन कांग्रेस ने गरीबों के लिए शौचालय तक नहीं बनवाया। कांग्रेस चाहती थी कि गरीब हमेशा गरीब ही रहें और अमीरों के आगे हमेशा हाथ फैलाता रहे। इस दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications