4 बच्चों के बाप को दिल दे बैठी 7 बच्चों की मां, बोली- अब कुछ भी हो जाए प्रेमी संग ही रहूंगी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 'इश्क' का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात बच्चों की मां को अपने से उम्र में काफी छोटे शख्स को दिल दे बैठी। महिला उस शख्स से इतना प्यार करने लगी कि अपने पति और बच्चों को छोड़ने का फैसला ले लिया। महिला सबकुछ छोड़छाड़ कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने पहुंच गया है। अजब प्रेम की ये गजब कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Recommended Video

    4 बच्चों के बाप को दिल दे बैठी 7 बच्चों की मां, बोली- अब कुछ भी हो जाए प्रेमी संग ही रहूंगी
    धीरे-धीरे अटूट होता गया प्रेम

    धीरे-धीरे अटूट होता गया प्रेम

    मामला जिले के जामो थाना क्षेत्र के अजबगढ़ का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाली महिला सात बच्चों की मां है। महिला अपने गांव में रहने वाले चार बच्चों के पिता को दिल दे बैठी। दोनों रोज मिलते और प्यार-मोहब्बत की बातें करते। दोनों के बीच अटूट प्यार हो गया। अब दोनों ने एक साथ रहने का फैसला ले लिया है। ये मामला जब थाना जामो पहुंचा तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

    महिला के बेटे ने लगाया ये आरोप

    महिला के बेटे ने लगाया ये आरोप

    थाने में महिला के सबसे बड़े बेटे ने अपनी मां पर आरोप लगाया कि वो अपने प्रेमी के साथ जाने से पहले 15000 का समान लेकर गई है। बाद में महिला व उसके प्रेमी ने 2 महीने के अंदर 15000 देने का वादा किया। इसके बाद सुलह-समझौता हुआ। वहीं, प्रेमी के एक बीबी होने के बाद भी महिला अपने प्रेमी के साथ रहने को अड़ी है। वहीं, प्रेमी भी अब दो बीबी रखने का दम भर रहा है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    जब 60 साल की महिला 22 साल के युवक को दे बैठी दिल

    जब 60 साल की महिला 22 साल के युवक को दे बैठी दिल

    बता दें, यह कोई पहला मामला नहीं जब ज्यादा उम्र की महिला को अपने से आधी या कम उम्र के युवक से प्यार हो गया है। इसी साल जनवरी महीने में आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां 60 साल की एक महिला को 22 साल के युवक से प्यार हो गया था। जब महिला को पता चला कि युवक अपनी पत्नी की शिकायत पर जेल भेजा गया है तो वह उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गई थी। यही नहीं उसने पुलिस से कहा कि वह जमानत लेने के लिए तैयार है और प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। महिला सात बच्चों की मां थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+