Video: 'एनकाउंटर हो जाई, रुक जो...' SOG की गाड़ी देखते ही कार से कूद कर भागे 4 बदमाश, दो तालाब में कूदे

Amethi video viral: उत्तर प्रदेश में अपराधियों की लगातार धरपकड़ हो रही है। इस बीच पिछले दो दिनों से लगातार अपराधियों और पुलिस टीमों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को उन्नाव और सोमवार को गाजीपुर में मुठभेड़ में बदमाश मारे गए।

इसी बीच मंगलवार को दोपहर में उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, अमेठी जनपद में एक कार में चार बदमाश बैठे हुए थे। इसी दौरान एसओजी टीम वहां पहुंच गई। [Video अंत में है।]

Amethi Mein SOG ko Dekhte hi bhage Badmash

एसओजी की गाड़ी को देखकर बदमाशों को शक हुआ। इसके बाद चारों बदमाश गाड़ी से कूदकर भागने लगे। दो बदमाश खेतों की तरफ भाग गए। जबकि दो बदमाश पास के तालाब में कूद गए। दोनों बदमाश एक घंटे तक तालाब में छिपे रहे।

हालांकि पुलिस द्वारा तीन बदमाशों को बाद में बारी-बारी से पकड़ लिया गया। चारों को पकड़ने में पुलिस को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश रायबरेली और प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। हालांकि उनके बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

हाथ जोड़ते हुए खेत में भागा बदमाश
यह पूरा मामला अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामो रोड पर एसओजी की टीम मंगलवार को अपनी गाड़ी से जा रही थी। टीम के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार भी चल रही थी।

उस गाड़ी में चार बदमाश सवार थे। बदमाशों को जब पता चला कि उनके पीछे एसओजी की टीम है तो चारों बदमाश गाड़ी खड़ी कर उसमें से कूद गए और कूद कर दो बदमाश खेत की तरफ भागे तथा दो बदमाश समीप में स्थित एक तालाब में कूद गए।

तालाब जलकुंभी से भरा हुआ था और बदमाश उसमें छुप गए। हालांकि तालाब में बदमाशों को कूदते समय कुछ लोगों ने देख लिया था। उसके बाद करीब 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाद में दोनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।

इसके अलावा खेत की तरफ भागने वाले बदमाश को भी गन्ने के खेत से पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि बदमाशों को पकड़ा गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

देखें Video-

बदमाशों के खेत में भागने और तालाब में छिपे होने के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण खेत में भाग रहे बदमाश से कह रहे हैं कि रुक जाओ नहीं तो एनकाउंटर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+