अमेठी: घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से मौलवी और उसके तीन साथियों ने किया रेप, केस दर्ज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में मौलवी और उसके तीन साथियों पर घर में घुसकर मदरसे की एक नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि छात्रा को नशीली दवा पिलाकर उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी मौलवी और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दिया है। मामला अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एसपी ने बताया कि थाने में पीड़ित के द्वारा इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उसमें जो भी अभियुक्त हैं उनके गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

minor girl misdeeds by mawlawi and 3 other in amethi

घर में घुसकर छात्रा से की हैवानियत

पीड़िता ने बताया कि वह मदरसे में पढ़ने के दौरान कारी मौलाना उससे बदतमीजी से बात करता था। जब उसने घर पर शिकायत की तो परिवार के लोग मौलाना के पास शिकायत करने गए। 26 नवंबर को वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान चार आदमी आ गए। उन्होंने मुझे दवा पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई, दूसरे दिन उसे होश आया। होश आने पर उसने घरवालों को पूरी बात बताई। छात्रा ने बताया कि वह दो लोगों को पहचानती है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की मां ने बताया, एक साल पहले मेरी बेटी गुलशने फातिमा मदरसे में पढ़ने जाती थी। मदरसे में मौलाना मेरी बेटी से गलत हरकते करते थे। जब मैंने मदरसे में शिकायत की तो हमको धमकी देकर भगा दिया। 26 नवंबर को मैं बाजार गई थी, बच्ची घर पर अकेली थी। तब मौलाना सहित 4 लोग घर पर आए और मेरी बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मेरे घर पहुंचने पर 4 लोग भागे, जिसमे 2 लोगों को मेरी बेटी पहचानती है। महफूज आलम का ही मदरसा है और कलीम कारी मौलाना है। इस मामले में एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने मामले पर बताया की तहरीर प्राप्त हुई है थाने में पीड़ित के द्वारा इस पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। और उसमें जो भी अभियुक्त हैं उनके गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+