कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का अमेठी में विरोध, कार पर फेंके टमाटर
Amethi News, अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रचार करने अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी फ्लीट पर टमाटर से हमला कर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान वापस जाओ और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार में मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धू ने जगदीशपुर में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। बता दे कि जनसभा से निकलते ही जगदीशपुर-मुसाफिरखाना मार्ग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू का विरोध किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी फ्लीट पर टमाटर से हमला किया और पाकिस्तान वापस जाओ के नारे के साथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के समर्थन में गुरुवार को अमेठी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सिद्धू के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने कहा कि ये बंदा ऐसी लिफाफे बाजी करता है कि अगर झूठ भी मोदी को देख ले तो कटके निकलेगा। उन्होंने कहा, मैंने इससे बड़ा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा'। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दो चीजों भगोड़ा योजना और पकौड़ा योजना के लिए जाने जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे।
ये भी पढ़ें:- अमेठी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications