अंबेडकर नगर: पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने हत्यारे को तेल डाल कर जलाया

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े पूर्व ग्राम प्रधान और टाण्डा ब्लाक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज दुकानदार व ग्रामीणों ने हमलावर तीन बदमाशों को घेर लिया। उग्र लोगों की पिटाई से दोनों बदमाशों की भी मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बदमाश ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल है। मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू का है। मौके पर थानाध्यक्ष संजय सिंह के साथ सीओ टांडा अमर बहादुर भी पहुंच गए हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम प्रधान की मौत की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

two miscreants killed after former village head shot dead in ambedkar nagar

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख टांडा व पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा उतरेथू बाजार स्थित राम भवन वर्मा की कीटनाशक की दुकान पर बैठे हुए थे। दोपहर लगभग दो बजे पैदल ही आए तीन बदमाशों ने पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा (47) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दुकानदार रामभवन भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना से नाराज दुकानदारों व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भाग रहे बदमाशों को घेर लिया। इनमें से दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। उग्र भीड़ की पिटाई से दोनों बदमाशों की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण ने एक बदमाश की घेराबंदी कर मरणासन्न कर दिया।

चश्मदीद राम भवन के मुताबिक, पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा दुकान पर बैठे हुए थे, इसी दौरान तीनों बदमाश पैदल दुकान पर आए और धर्मेंद्र से बात करने लगे। धर्मेंद्र से नाम पूछने के बाद एक बदमाश ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली चलाता देख राम भवन ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसके बाद एक बदमाश ने राम भंवन के ऊपर भी फायर कर दिया। एक बदमाश को गुस्साए दुकानदारों ने वहीं पर पीट-पीटकर मार डाला और दो बदमाश खेत की तरफ भाग निकले, जिसमें से एक बदमाश को पकड़ कर लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं, दूसरे बदमाश को मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से दो बदमाशों की मौत हो गई और एक बदमाश गंभीर रूप से घायल है।

एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि तीन बदमाशों ने धर्मेंद्र को गोली मारी है। संसार सिंह ने हत्या की साजिश रची, उससे इनका विवाद था। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, जबकि एक बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश ने अस्पताल भेजते समय दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+