पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते दिखे छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले मनचले, दो को लगी गोली, तीसरे का पैर टूटा
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में मनचले युवकों की छेड़खानी से त्रस्त और दुपट्टा खींचते समय बाइक की चपेट में आने से छात्रा की मौत के मामले में आरोपी मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त के दौरान एक आरोपी सिपाही की बंदूक छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दो आरोपी घायल हो गए हैं जबकि तीसरे का पैर फैक्चर हो गया है।
घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान तीनों को गिरफ्तार करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं।

दरअसल, अंबेडकरनगर जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा शुक्रवार को कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद साइकिल से अपनी सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ मनचले पहुंचे और छात्रा का दुपट्टा खींच लिए। दुपट्टा खींचे जाने से छात्रा की साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गई।
गिरने के बाद पीछे से आ रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई और अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो देखकर लोगों द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठाए गए। वहीं छात्रा के पिता द्वारा आरोप लगाया गया कि मौखिक तौर पर शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। आरोपियों के खिलाफ यदि पहले ही कार्रवाई की गई होती तो उनकी बेटी जिंदा रहती।
इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ली थी। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपियों को रविवार को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा द्वारा मीडिया को बताया गया कि मेडिकल के दौरान आरोपी शाहबाज और फैसल सिपाही की बंदूक छोड़कर भागने का प्रयास किए थे। इस पर पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया तो वे नहीं माने, जिसपर पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली दोनों के पैर में लगी है वहीं तीसरे आरोपी का भागते वक्त पैर टूट गया है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
देखें Video:-
इसे भी देखें:- Ambedkar Nagar: मनचलों ने पहले दुपट्टा खींचा फिर बाइक से रौंदा, Video में कैद 17 वर्षीय छात्रा की मौत












Click it and Unblock the Notifications