Ambedkar Nagar: मनचलों ने पहले दुपट्टा खींचा फिर बाइक से रौंदा, Video में कैद 17 वर्षीय छात्रा की मौत
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में दबंग युवकों ने एक 17 वर्षीय छात्रा की जान ले ली। साइकिल से घर जा रही छात्रा के साथ शहवाज और अरवाज नाम के बदमाशों ने पहले छेड़खानी की और विरोध करने पर चलती बाइक से उसका दुपट्टा खींच लिया। इतना ही नहीं, छात्रा के गिरने के बाद पीछे से आ रहे इनके साथी फैसल ने उस छात्रा के ऊपर बाइक चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमे दिख रहा है कि सड़क पर दो लड़कियां स्कूली ड्रेस पहने साइकिल से आ रही हैं। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आते हैं और एक लड़की का दुपट्टा खींच लेते हैं। दुपट्टा खींचते ही लड़की लड़खड़ा कर जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद दूसरी तरफ एक बाइक सवार आता है और लड़की को रौंद देता है।

स्कूल से लौट रही थी छात्रा
बता दें कि अंबेडकरनगर के हंसवर थाना इलाके के वरही गांव में लड़की के घरवाले रहते हैं। उनकी 17 साल की बेटी हीरापुर बाजार में स्थित रामराजी इंटर कॉलेज में 12वीं क्लास में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम वह साइकिल से घर लौट रही थी, तभी हीरापुर बाजार में हरसम्हार के रहने वाले दो दबंग युवक शहवाज और अरवाज बाइक से आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।
दुपट्टा खींचा, फिर बाइक से रौंदा
छात्रा ने इनका विरोध किया तो उन्होंने लड़की का दुपट्टा खींच लिया और एक थप्पड़ मारा। जिससे वह लड़खड़ा कर सड़क के बीचोबीच गिर गई। इसी बीच दबंगों के साथ चल रहे एक अन्य युवक फैसल ने लड़की के सर पर बाइक चढ़ा दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे लड़की के घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुकदमा दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार
छात्रा के साथ हुई घटना CCTV में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। इसके बाद छात्रा के घरवालों ने तीन युवकों के खिलाफ हंसवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छात्रा के पिता सभाजीत ने बताया, ''पहले भी बेटी ने बताया था कि कुछ लड़के उसको परेशान करते हैं। इसलिए मैं दो-तीन से लगा था। लड़कों के नाम शहवाज और अरबाज है।''












Click it and Unblock the Notifications