Diwali पर अनूठी परम्परा : सुबह श्मशान में सती माता की पूजा, शाम को घर-घर में लक्ष्मी पूजन
अलवर, 4 नवंबर। आज देशभर में दीपावली का जश्न मनाया जा रहा है। घर-घर में दिवाली पूजन की तैयारियां चल रही है। शुभकामनाओं का दौर भी चल रहा है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि दीपावली वाले दिन से जुड़ी एक अनूठी परम्परा के बारे में।
यह परम्परा राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर इलाके के गांव गूंता से जुड़ी है। यहां पर दीपावली की सुबह महिला व बच्चे श्मशान घाट जाकर सती माता की पूजा करते हैं। शाम को घर-घर लक्ष्मी की पूजा होती है।
Recommended Video

ग्रामीणों के अनुसार सती माता की पूजा कर लोग परिवार के सदस्यों की लम्बी उम्र व खुशहाली की कामना करते हैं। यह रिवाज पिछले करीब दस साल से जारी है। गांव में खासकर किसी के घर में नई शादी हुई हो या नवजात का जन्म। ऐसे अधिकतर परिवार दिवाली के दिन श्मशान घाट पर सती माता की पूजा करने जाते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि बीमार सदस्य के ठीक होने की मनोकामना करने से काम हो जाता है।
खास बात है कि इस अनूठी परम्परा को निभाने के लिए श्मशान घाट सिर्फ महिलाएं व बच्चे जाते हैं। पुरुष नहीं। गांव की महिलाएं समूह में जाती है। कुछ अपने-अपने वाहनों से जाते है तो काफी पैदल निकलती है। वहां पहुंचने वाली नव विवाहित गांव की बुजुर्ग महिलाओं का विशेष सम्मान भी करती हैं। उनको ढोक भी देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications