राजस्थान के शुभम ने टॉप की सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर की इस्लामिक स्टडीज प्रवेश परीक्षा
अलवर। राजस्थान के शुभम ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर से इस्लामिक स्टडीज की प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले शुभम देश के पहले गैर कश्मीरी व गैर मुस्लिम युवा है।

बता दें कि 21 वर्षीय शुभम मूलरूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। इनके पिता प्रदीप यादव अलवर में किराने की दुकान चलाते हैं। मां इंदूबाला इतिहास की शिक्षिका हैं। शुभम ने दर्शन शास्त्र विषय से स्नातक किया है।
सिविल सेवा में जाने की ख्वाहिश रखने वाला शुभम वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। शुभम सिविल सेवा में जाना चाहता है। उल्लेखनीय है कि गत 29 अक्टूबर को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में इस्लामिक स्टडीज में मास्टर कोर्स के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications