VIDEO : अनाथ हिंदू बेटी के मामा बनकर आए मुस्लिम समाज के लोग, भात भरकर धूमधाम से करवाई शादी

अलवर, 10 मई। देश में धार्मिक कट्टरता, बिगड़ते साम्प्रदायिक सौहार्द और हिंसा की घटनाओं के बीच राजस्थान के अलवर से सुकून भरी खबर आई है। यहां मुस्लिम समाल के लोगों ने सद्भावना की मिसाल पेश की है। मुस्लिम समाज के लोग बिन मां-बाप की हिंदू समाज की बेटी की शादी में मामा बनकर पहुंचे हैं। पहले भात भरने की रस्म निभाई और फिर धूमधाम से उनकी शादी करवाई है।

बुजुर्ग दादा सुखराम जाटव की शादी का पूरा खर्च इंतजाम देख रहे थे

बुजुर्ग दादा सुखराम जाटव की शादी का पूरा खर्च इंतजाम देख रहे थे

दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ के मेवाखेड़ा गांव निवासी चंदा की शादी सोमवार को होनी थी। चंदा के माता-पिता नहीं होने के कारण बुजुर्ग दादा सुखराम जाटव की शादी का पूरा खर्च इंतजाम देख रहे थे।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। यह बात रामगढ़ की अंजुमन शिक्षा समिति तक पहुंची तो समिति के अध्यक्ष और रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरू खां ने भात भरने की ठान ली।

चंदा की बारात आने से पहले भात लेकर उसके घर पहुंचे

चंदा की बारात आने से पहले भात लेकर उसके घर पहुंचे

उनके साथ शौकत सरपंच बंजीरका, रज्जाक खान सरपंच, गुरबक्श, कोमल सरपंच अलावड़ा, डॉ. इस्लाम खान, पप्पू खान, सप्पू खान व मजलिस खान आदि भी आए। मुस्लिम समाज के ये लोग चंदा की बारात आने से पहले भात लेकर उसके घर पहुंचे। दादा सुखराम को जब पता लगा कि मुस्लिम भाई उनकी पोती के मामा बनकर आए हैं तो उनकी आंखें भर आईं।

भात में 22 हजार 400 रुपए और अनेक उपहार बेटी को दिए

भात में 22 हजार 400 रुपए और अनेक उपहार बेटी को दिए

मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे परिवार को उपहार देकर कपड़ों की पहरावणी करवाई। सौहार्द भरे इस माहौल में बेटी ने मुस्लिम मामा के माथे पर तिलक लगाया। मामा बने नसरू खां व अन्य ने भात में 22 हजार 400 रुपए और अनेक उपहार बेटी को दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+