Nikhil Dayma Shaheed : अलवर का 19 वर्षीय निखिल दायमा आतंकियों से शेर की तरह लड़ा, पहली पोस्टिंग में शहीद
अलवर।
राजस्थान का 19 बहादुर बेटे के शहीद होने की खबर है। नाम है निखिल दायमा। ये राजस्थान के अलवर जिले के गांव सैदपुर के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में शक्रवार को आतंकियों के सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

दो दिन पूर्व गए थे बेस कैंप
जानकारी के अनुसार निखिल दायमा भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट के सिपाही थे। निखिल दो दिन पूर्व ही बेस कैंप से उरी गए थे। यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान निखिल को गोली गली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पार्थिव देह दिल्ली होते हुए उनके गांव सैदपुर लाई गई
निखिल के ताऊ जीत दायमा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उन्हें सेना की ओर से निखिल दायमा की शहादत की सूचना मिली है। पार्थिव देह दिल्ली होते हुए उनके गांव सैदपुर लाई गई। निखिल 13 जनवरी को ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। 2019 को इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। ट्रेनिंग के बाद उरी में पोस्टिंग मिली थी।

शहीद निखिल दायमा का परिवार
बता दें कि निखिल अपने परिवार से तीसरे फौजी थे। इनके पिता मंजीत दायमा चालक व माता सविता देवी हाउसवाइफ हैं। निखिल के दाता मुनिलाल दायमा भारतीय सेना में सूबेदार और बड़े दादा दीनदयाल दायमा कैप्टन पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
Final Journey of Nikhil Dayma 3rd Rajput Regiment, He ws just 19 years old n it ws his 1st posting aftr training💔He hails just few Km away from my village, Nation will always indebted to u Brother👏🏻😔Ha gave supreme sacrifice for the Motherland 🇮🇳@Tiny_Dhillon @manhasvikas41 pic.twitter.com/QK08s9QNFF
— Sandeep S Naruka (@ur_sandy_banna) January 31, 2021












Click it and Unblock the Notifications