Rajasthan : पति के सामने नवविवाहित पत्नी से गैंगरेप, 5 युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल करवाया

Alwar News in Hindi, अलवर। राजस्थान के अलवर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पांच युवकों ने एक विवाहिता के पति के सामने ही उससे गैंगरेप कर डाला। यही नहीं बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है।

newly married woman physically attacked by 5 men in front of her husband-alwar

जानकारी के अनुसार अलवर जिले के थानागाजी से एक नवदम्पति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उन्हें अलवर की ओर जा रही बाईपास पर कलाखोरा गांव के पास दो बाइकों पर सवार होकर पांच युवकों ने रोक लियाा।

आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट की और विवाहिता के उसके पति के सामने ही कपड़े फाड़ दिए। अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए। पूरा घटनाक्रम तीन बजे से लेकर पांच बजे तक चलता रहा। आरोपियों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया और उसे पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी की डर के कारण पति-पत्नी ने उस समय तो किसी को घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन आरोपी इसके बाद भी उन्हें धमकियां देते रहे। 2 मई को बानसूर निवासी तीन युवकों के खिलाफ नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

अलवर एएसपी मिले पीड़िता के परिजनों से

मामला दर्ज होने के बाद पूरा प्रकरण सुर्खियों में आ गया और इसके घटना वाले दिन के वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। इस पर हरकत में आई अलवर पुलिस के एएसपी चिरंजीलाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली। इधर, विधायक कांति मीना ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। उधर, पुलिस की शुरुआत जांच में मामला किसी आपसी ​विवाद का भी लग रहा है। अलवर पुलिस गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाने, मारपीट के साथ-साथ आपसी विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+