Papla Gurjar : अलवर जेल से बाहर आई जिया, गैंगस्टर पपला गुर्जर की बेवफाई याद कर फूट-फूटकर रोई
अलवर। राजस्थान-हरियाणा में आतंक मचाने वाले पपला गुर्जर की गर्लफ्रेंड जिया आखिर ढाई माह बाद जेल से बाहर आ गई है। बुधवार शाम को अलवर जेल से छूटने के बाद जिया फूट-फूटकर रोने लगी। मूलरूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाले जिया को लेने के लिए उसके पिता चांद सिकलगर आए, जो पेशे से डॉक्टर हैं।

पिता बोले बेटी के साथ धोखा हुआ
मीडिया से बातचीत में जिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ धोखा हुआ है। उसे पता नहीं था कि पपला गुर्जर एक शातिर बदमाश है। वह गैंगस्टर है और राजस्थान-हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पपला गुर्जर ने उनकी भी एक बार बात हुई थी। पपला ने खुद को रॉयल फैमिली से बताया था।

अब बेटी का दूसरी बार रिश्ता कहां होगा?
जिया के पिता चांद सिकलगर ने चिंता जताई कि जिया की पहले एक कारोबारी से शादी हुई थी। अब वह पपला के फरेब में फंस गई। जिसकी वजह से उसका दूसरी बार रिश्ता कहां होगा। पपला ने जिया से कहा था कि वह जिया को नया जिम खुलवा देगा।

28 जनवरी को गिरफ्तार किया था
उल्लेखनीय है कि 17 माह पहले पपला गुर्जर अलवर जिले की बहरोड़ जेल में एके-47 से फायरिंग करके फरार हो गया था। इसके बाद वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जिम ट्रेनर जिया से मिला और उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। 28 जनवरी को अलवर पुलिस ने जिया व पपला गुर्जर को गिरफ्तार किया था।

पपला गुर्जर इन दिनों अजमेर जेल में बंद
कोल्हापुर से गिरफ्तारी के बाद 4 फरवरी को कोर्ट ने जिया को जेल भेज दिया था। तब से वह अलवर जेल में बंद थी। जबकि पपला गुर्जर इन दिनों अजमेर जेल में बंद है।

उसे पता नहीं था कि पपला गैंगस्टर है
जिया के वकील अंकित गर्ग ने बताया था कि हाईकोर्ट से जमानत भी इसी आधार पर मिली है कि कोई अनजाने में किसी के साथ रहने लगे तो वह अपराधी कैसे हो सकती है? उसे इसका पता नहीं था कि पपला एक फरार गैंगस्टर है। उसने खुद को बिजनेसमैन बताया था।












Click it and Unblock the Notifications