अलवर मंदिर तोड़ने का विवाद : हिंदू महासंगठन ने निकाली आक्रोश रैली, MP ने की CM के इस्तीफे की मांग
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिरों पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में हिंदू महासंगठनों की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें अलवर से भाजपा सांसद बालक नाथ ने भी शिरकत की।
Recommended Video
Alwar Temple Demolition: सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM ने BJP को बताया 'औरंगजेब' | वनइंडिया हिंदी

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सांसद बालक नाथ ने कहा कि हमने राजस्थान सरकार को तुष्टीकरण की राजनीति करने से रोकने के लिए यह मार्च निकाल रहे हैं। हमारे ज्ञापन में हमने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, ध्वस्त मंदिर निर्माण की मांग की है। सीएम गहलोत को भी इस्तीफा देना चाहिए।
बता दें कि पिछले दिनों सड़क का रास्ता साफ करने के लिए अलवर के राजगढ़ में 86 दुकानें व घर बुलडोजर से तोड़े गए थे। इन्हीं 300 साल पुराना मंदिर भी शामिल था। अलवर में 3 मंदिर तोड़ने के खिलाफ एक्शन के तौर पर नगर पालिका CEO, नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम तक को सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications