Baba BalakNath Video: क्‍या BJP प्रत्‍याशी बालकनाथ EVM में खेल करने वाले हैं?, 10 वोट ज्‍यादा लेने का दावा

Mahant Balaknath Yogi: अलवर MP बाबा बालकनाथ तिजारा सीट से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। Baba Balaknath चुनावी सभा में बोले कि इस बार वोट ऐसे पड़ेंगे कि गांव में वोट तो 1440 होंगे और वोट डलेंगे 1450

Baba Balak Nath Tijara Rajasthan Election 2023: चुनावों में ईवीएम को लेकर कई बार राजनीति दलों पर सवाल उठाए जाते हैं। इस बार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्‍याशी बाबा बालक नाथ ने भी लोगों को यह मौका दे दिया है। सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्‍या बाबा बालक नाथ 25 नवंबर को फर्जी मतदान करवाएंगे या EVM में ही कोई खेल करने वाले हैं।

दरअसल, भाजपा ने अपने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची में सात सांसद भी मैदान में उतारे। अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालक नाथ को तिजारा सीट से टिकट दिया। टिकट के विरोध के बीच बाबा बालक नाथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। खूब नुक्‍कड़ सभाएं भी कर रहे हैं।

Mahant Balaknath Yogi BJP candidate Tijara

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्‍याशी बनाए जाने के बाद प्रचार के दौरान बाबा बालक नाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 36 कौम की बिरादरी ने एकजुट होकर भाजपा को वोट दिया था। मुझे पूरा विश्‍वास है कि आने वाली 25 नवंबर को उसी भावना के शत प्रतिशत मतदान होगा।

Recommended Video

    क्‍या BJP प्रत्‍याशी बालकनाथ EVM में खेल करने वाले हैं?, 10 वोट ज्‍यादा लेने का दावा

    महंग बालकनाथ योगी ने दावा किया राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में ऐसा मतदान होगा कि गांव के वोट तो होंगे 1440 और वोट गिरेंगे 1450। फिर चुनाव आयोग वाले जांच करेंगे तो करते रहें। उधर, 100 में से 80 वोट पड़ेंगे इधर हम 100 में से 110 वोट डालेंगे।

    बाबा बालक नाथ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इसे ईवीएम में बाबा बालक नाथ का खेल बोल रहा तो कोई फर्जी मतदान को बढ़ावा। वहीं, भाजपा वाले इसे बाबा बालक नाथ द्वारा को लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करना बता रहे हैं। हालांकि इस बार में अभी बाबा बालक नाथ की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।

    बता दें कि बाबा बालक नाथ योगी का जन्‍म 16 अप्रैल 1984 को राजस्‍थान के बहरोड़ जिले के गांव कोहराणा में सुभाष यादव और उर्मिला देवी के घर हुआ। ये अलवर से भाजपा सांसद व बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय के चांसलर हैं। नाथ सम्प्रदाय के आठवें मुख्य महन्त हैं। महंत चांदनाथ ने 29 जुलाई 2016 को बालकनाथ को उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+