पकड़ा गया वो शातिर चोर जो चुरा ले गया महिलाओं के सिर के 50 ​किलो बाल, कीमत डेढ़ लाख रुपए

अलवर। चोर तो आपने बहुत देखे और सुने होंगे, मगर यह चोर बेहद शातिर है। महिलाओं के सिर के 50 किलो चुरा ले गया। फिर डेढ़ साल तक पुलिस पकड़ से दूर रहा। अलवर के शिवाजी पार्क पुलिस थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि तीन फरवरी 2019 को अलवर के गांव बड़ौद निवासी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि वह ​महिलाओं के सिर टूटे बालों का काम करता है। वह बाल खरीद कर बदले में सामान देता है।

Alwar Police caught a thief who stole 50 kg Hair of womens head

उसके पास एक व्यक्ति ने व्यापारी बनकर फोन किया और बाल खरीदने की बात कही। उसने खुद का नाम सोनू बताया। फोन पर उसने कहा कि वह एक मुश्त काफी बाल खरीदेगा। इस पर ओमप्रकाश ने उसे बुला लिया। बाद में उसने यहां आकर बालों के गुच्छों को तुलवा लिया। बालों का वजन करीब 50 किलो था, लेकिन वह व्यक्ति पैसे कम होने का बहाना बनाने लगा। बाद में नजरें बचाकर वहां से 50 किलो बाल लेकर फरार हो गया। बालों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी।

उसके बाद पहले तो ओमप्रकाश अपने स्तर पर ही उसकी तलाश करता रहा। फिर उसने उन फोन नंबरों की कॉले डिटेल निकलवाई। सिम नीरज पुत्र बच्चू सिंह खटीक निवासी पुनहाना हरियाणा के नाम से थी। इस पर उसने पुलिस का सूचना दी और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पुनहाना जाकर के दबिश भी दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। हाल ही में नीरज के बारे में मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुछ बाल भी बरामद किए हैं। बाकी के बाल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+