अलवरः रात के वक्त गिर गया छत का लेंटर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

अलवर। राजस्थान के अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थिल कैमाला गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। कैमाला गांव में मकान की छत का लेंटर ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

alwar accident 4 people died due to collapsed of roof lenter

मृतकों में तीन बच्चे और उनका पिता शामिल है। जबकि मां हारूनी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। परिवार में एक साथ 4 लोगों की मौत से गांव में माहौल गमगीन हो गया है।

पुलिस ने बताया कि केमाला गांव के रहने वाले मामूरा का परिवार रविवार रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान करीब 12 बजे अचानक उसके मकान की छत का लेंटर भरभरा कर गिर गया। जिसमें मामूरा, उसकी पत्नी, बेटी आलिया व शबनम और एक माह का बेटा दब गया। लेंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों घरों से बाहर निकलकर आए और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गांव वाले मलबा हटाने में जुट गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक शहर नरेश शर्मा और एनईबी थानाधिकारी विजेंद्र सिंह दल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटवा कर घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचते-पहुंचते घर के मुखिया मामूरा, उसकी दोनों बेटी और एक बेटे की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।

alwar accident 4 people died due to collapsed of roof lenter

जानकारी के अनुसार, मामूरा के मकान में ईंट की दीवारें थी और उसके ऊपर लेंटर डाला हुआ था। लेंटर में सपोर्ट के लिए पिलर नहीं दिए हुए थे। ज्यादा सपोर्ट नहीं होने के कारण लेंटर अचानक से गिर गया। हादसे के दौरान लेंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों के ग्रामीण जाग गए। कुछ ही देर में पूरा गांव मामूरा के घर की तरफ दौड़ पड़ा।

एनईबी थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित केमाला गांव में रविवार देर रात एक मकान की छत का लेंटर गिर गया, जिसमें घर के अंदर सो रहे परिवार के 5 लोग दब गए। हादसे में एक ही परिवार के 4 जनों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+