अलवर : 22 साल की युवती को उठा ले गया बघेरा, ड्रोन से भी छान मारा पूरा जंगल
अलवर, 15 सितम्बर। राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में 22 साल की युवती को बघेरा उठा ले जाने का मामला सामने आया है। मामला बानसूर के गांव हमीरपुर के पास ढोलाया की ढाणी का है, जहां शौच करने गई 22 साल की सुमन को बघेरा उठा ले गया।

सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा बहरोड़, किशनगढ़ बास, तालवृक्ष, रामपुर नाका, हमीरपुर नाका के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और बालिका की तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया।
बालिका का कोई सुराग नहीं लगा
हमीरपुर चौकी इंचार्ज बनवारी लाल ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए अलवर से वन विभाग की टीम भी पहुंची और ड्रोन की मदद से जंगल में सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर पुलिस प्रशासन तथा वन विभाग की टीमो द्वारा लगातार सर्च आपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक सफलता नही मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications