कोरोना के बाद राजस्थान में एक और खतरनाक बीमारी ने फैलाई दहशत, एक बच्ची की मौत

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़बास ब्लॉक की जोड़ियां पट्टी ग्राम पंचायत के नाहरपुर गांव में डिप्थीरिया (गलघोंटू) से एक बच्ची की मौत हो गयी है।

13 अन्य भी बीमारी की जद में

13 अन्य भी बीमारी की जद में

स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने क्षेत्र में जाकर सर्वे किया, जिसमें इस बीमारी से 13 अन्य बच्चे भी ग्रसित पाए गए हैं। अभी एक बच्ची की मौत के बाद एक और बच्चे को गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है।

 अलवर जिला प्रशासन ने घोषित किया हाई अलर्ट

अलवर जिला प्रशासन ने घोषित किया हाई अलर्ट

वहीं, तीन बच्चों का इलाज अलवर चल रहा है। इस मामले में अलवर जिला कलेक्टर ने हाई अलर्ट घोषित किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव के घर-घर में सर्वे करने में जुटी हैं। अलवर सीएमएचओ ओपी मीणा ने बताया बच्चों में फैलने वाला यह रोग कोरोना से भी खतरनाक है, लेकिन इसकी वैक्सीन है। सभी पीएचसी सेंटर पर तुरन्त प्रभाव से बच्चों का टीकाकरण करवाया गया है।

 12 साल की बच्ची की मौत

12 साल की बच्ची की मौत

गौरतलब है इस बीमारी के चलते 12 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई। 13 बच्चे भी गलघोंटू संदिग्ध मिले हैं। इनमें से 6 बच्चों के गले में सूजन, खांसी, बुखार सहित गलघोंटू के अन्य स्पष्ट लक्षण होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। यहां मौजूद ग्रामीणों में अपने बच्चो में फैली इस बीमारी से दहशत का माहौल बना हुआ है।

 बच्चों के लगवा रहे हैं टीके

बच्चों के लगवा रहे हैं टीके

सरपंच दीनू खान का कहना है कि गांव के पांच बच्चों को अवलर भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर हालात में एक बच्ची को जयपुर रैफर किया गया है। फिलहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की कई टीम पहुंची हुई है। बच्चों के टीके लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+