हाईकोर्ट के ज्‍वाइंट रजिस्‍ट्रार की कोरोना से मौत, पुलिस ने 'पत्‍नी', दो 'बच्‍चों' को क्‍यों भेज दिया जेल?

प्रयागराज, मई 06: कोरोना महामारी के बीच उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्टार हेम सिंह का कोरोना से न‍िधन हो गया था। हेम सिंह अकेले रहते थे और मौत के बाद उनके पर‍िवार से भी कोई सदस्‍य नहीं पहुंचा। हेम सिंह की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए एक जालसाज महिला उनकी पत्‍नी बनकर घर पहुंच गई। महिला अपने साथ दो लड़कि‍यों को भी लेकर आई थी। महिला ने दावा क‍िया क‍ि वह हेम सिंह की पत्‍नी है। हेम सिंह के सेवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जालसाज महिला समेत तीनों को फर्जीवाड़े के आरोप में ग‍िरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोरोना से हो गई थी हेम सिंह की मौत

कोरोना से हो गई थी हेम सिंह की मौत


हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्टार हेम सिंह प्रयागराज के प्रीतमनगर में रहते थे। बेटी और फिर पत्‍नी की मौत के बाद वह अकेले पड़ गए थे। हेम सिंह कोरोना संक्रम‍ित हो गए थे। 19 अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हेम सिंह की मौत के बाद उनका कोई भी रिश्‍तेदार उनके अंत‍िम संस्‍कार करने को नहीं पहुंचा। ऐसे में इटावा निवासी हेम सिंह के दोस्‍त सिराज प्रयागराज पहुंचे और उन्‍होंने अंतिम संस्‍कार कि‍या।

महिला ने घर पहुंचकर हेम सिंह की पत्‍नी होने का क‍िया दावा

महिला ने घर पहुंचकर हेम सिंह की पत्‍नी होने का क‍िया दावा

हेम सिंह की मौत के कुछ दिनों बाद ही एक मई को को मऊआइमा निवासी रामशिला अपने साथ दो लड़कियों को लेकर उनके घर पहुंची और दावा किया कि वह हेम सिंह की पत्नी है। उसने गाड़ी और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान घर में मौजूद कौशांबी निवासी हेम सिंह के सेवक संदीप यादव ने पुलिस को मामले की सूचना दी। धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की।

महिला के खि‍लाफ दर्ज हैं कई अपराधि‍क मुकदमे

महिला के खि‍लाफ दर्ज हैं कई अपराधि‍क मुकदमे

पुलिस पूछताछ में महिला रामशिला हेम सिंह की पत्‍नी होने का कोई भी प्रमाण नहीं दे पाई। पुलिस ने रामशिला के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसके खिलाफ मऊआइमा और कर्नलगंज थाने में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस को महिला के फर्जी होने का पता चल गया। पुलिस ने सेवक संदीप की तहरीर पर रामशिला उसके साथ पहुंची दोनों लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+