UP Police Reel वायरल: प्रयागराज में दरोगा साहब ने बेटियों संग गंगा में लगाई छलांग, बहादुरी या दिखावा?
UP Police Reel: प्रयागराज में गंगा के बढ़ते पानी के बीच एक दरोगा साहब की करतूत चर्चा में है। बाढ़ से जूझते शहर में जहां लोग राहत की आस लगाए बैठे हैं, वहीं चंद्रदीप निषाद नाम के दरोगा साहब मोबाइल कैमरे के सामने रील बनाते नजर आए।
ताजा वीडियो में दरोगा अपनी दोनों बेटियों के साथा बालकनी से गंगा नदी में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। कूदते समय का वीडियो रिकार्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया गया। इस वीडियो में बैकग्राउंड में "ये प्रयागराज है" गाना बज रहा है।

यह वीडियो मंगलवार को सामने आया और कुछ ही घंटों में हजारों लोगों तक पहुंच गया। यूज़र्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग दरोगा की तारिफ कर रहे हैं तो कुछ पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
एक दिन, तीन वीडियो
1 अगस्त की सुबह दरोगा साहब वर्दी पहनकर घर के दरवाज़े पर गंगा मैया का पूजन करते दिखे। फूल चढ़ाए, दूध अर्पित किया और कैप्शन में लिखा 'आज मां गंगा का स्वागत हमारे दरवाज़े पर हुआ।'
दोपहर होते-होते हालात बदल गए। गंगा का पानी तेज़ी से बढ़ा और दरोगा के घर के अंदर तक भर गया। तब उनका एक और वीडियो सामने आया। इस बार के वीडियो में वे पानी में खड़े थे गले तक पानी के बीच वीडियो बनवाकर अपलोड किए।
घर की बालकनी से छलांग
शाम तक तीसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गया। इस बार दरोगा बालकनी से पानी में छलांग लगाते दिखे। साथ में बेटियां भी थीं। कैप्शन में उन्होंने खुद ही चेतावनी दी 'कोई न करे ऐसा, मैं राष्ट्रीय तैराक रह चुका हूं।'
ये रील सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बहुत से लोग दरोगा की तारिफ कर रहे हैं और उन्हे मां गंगा का प्रेमी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि ऐसे समय में इस तरह का कार्य बहुत गलत है।
तैराक से दरोगा तक का सफर
चंद्रदीप निषाद पहले राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले STF, हाईकोर्ट सुरक्षा और विजिलेंस जैसी अहम जिम्मेदारियों पर तैनात रहे हैं। फिलहाल प्रयागराज पुलिस में तैनात हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ मज़बूत मानी जाती है। फेसबुक पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी रील्स की भरमार है। कुछ में वे वर्दी में नजर आते हैं, तो कुछ में परिवार के साथ तैरते-डूबते दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications