UP Police कंप्यूटर ऑपरेटर बैकलॉग भर्ती 2017 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें
Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2017 में शुरू की गयी 666 पदों वाली कंप्यूटर ऑपरेटर बैकलॉग भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सभी सफल उम्मीदवारों को अब कंप्यूटर टंकण परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच भी की जायेगी। अगले चरण की इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड जारी किए जायेंगे।

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती विशेष चयन 2017 के तहत 666 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के पद शामिल हैं। इसमें ओबीसी वर्ग के 860 अभ्यर्थी, एससी वर्ग के 684 अभ्यर्थी व एसटी वर्ग के 59 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं और अब इन्हें टंकण टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2017 में कुल 666 पद हैं। जिसमें ओबीसी वर्ग के लिए 360, एससी वर्ग के लिए 280 व एसटी वर्ग के 26 पद शामिल हैं। चूंकि यह बैगलाग भर्ती है, यानी पहले से आरक्षित सीटें हैं। इसलिये इनमें अनारक्षित श्रेणी की कोई भी सीट शामिल नहीं है और यह भर्ती विशेष चयन प्रक्रिया के तहत पूरी की जा रही है। इस भर्ती के लिए 5 मई 2017 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जबकि 16 मई 2017 से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 21 दिसंबर 2018 को इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। जबकि 3.6 जनवरी तक लिखित परीक्षा की आन्सर की वेबसाइट पर जारी हुई थी और अब इस लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।
यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए आप सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जायें। यहां आपको बैकलाग भर्ती के रिजल्ट का लिंक दिखाई पडेंगे। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें। रिजल्ट PDF फाइल के तौर पर अपलोड किया गया है, जिसे आप इसे डाउनलोड कर अगले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications