UP News: संगम स्नान करने प्रयागराज आए परिवार को मिला जिंदगी भर का दर्द, नहीं रुक रहे आंसू, जानिए पूरा मामला
UP News: बलिया से प्रयागराज संगम स्नान करने के लिए पहुंचे एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द मिला है। हादसे के चलते परिवार के लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। दरअसल, रविवार को दोपहर में प्रयागराज संगम में स्नान करते समय बलिया जनपद की तीन लड़कियां डूब गईं।
इस दौरान एक लड़की को बचा लिया गया जबकि दो लड़कियों की मौत हो गई। तीनों लड़कियां अपने परिजनों के साथ प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए आईं थीं। स्नान करते समय जल पुलिस ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। हादसे के बाद वहां चीज पुकार मच गई।

जल पुलिस ने 3 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद नदी में डूबी हुई दोनों लड़कियों की लाश को बरामद किया। लाश बरामद करने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़कियों के परिवार के अन्य लोग भी प्रयागराज पहुंच गए हैं।
दरअसल, बलिया जनपद के हुसैनाबाद बांसडीह निवासी अनिल नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए रविवार को आया था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान उसकी 18 वर्षीय बेटी प्रीति और 20 वर्षीय बेटी पिंकी तथा उसके साले सुभाष की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका संग में स्नान कर रहीं थीं।
तीनों लड़कियां गहरे पानी में जाने लगी तो जल पुलिस द्वारा उन्हें मना किया गया। जल पुलिस द्वारा मना किए जाने के बाद भी लड़कियां पुलिस कर्मियों की बात नहीं मानी। इसी बीच तीनों डूबने लगीं। लड़कियों को डूबता देख आसपास स्नान करें लोगों ने शोर मचाया तो जल पुलिस के जवान वहां पहुंचे।
इस दौरान लोगों ने पिंकी को तो बचा लिया लेकिन प्रियंका और प्रीति डूब गईं। घटना के बाद पुलिस ने संगम के आसपास रहने वाले गोताखोरों को बुलाया। करीब 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया उसके बाद संगम में डूबी दोनों लड़कियों की लाश बरामद हुई। लाश बरामद होने के बाद वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications