UP News: 'नशे में हो गई गलती, माफ कर दें', CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को प्रयागराज पुलिस ने पकड़ा
Prayagraj UP News: पिछले दिनों प्रयागराज के रहने वाले एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक चैनल से बात करते हुए उसने कहा था कि हमारे घर पर बुलडोजर चला कर दिखाएं। इसके आगे उसने धमकी भरे लहजे में कई अन्य बातें भी कही थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले के खिलाफ प्रयागराज के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर आरोपी शमीम उर्फ बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे तलाशने लगी।

वह अपना घर छोड़कर फरार हो गया था। ऐसे में उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें में लगाई गईं। पुलिस ने सोमवार को महावीर की सूचना पर दिल्ली से प्रयागराज वापस लौटते समय समीम को लाल गोपालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नशे की हालत में था। उसने यह भी बताया कि पत्रकार द्वारा उसे बढ़ा चढ़ा कर सवाल पूछा गया, ऐसे में नशे की हालत में होने के चलते वह समझ नहीं पाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर आपत्तिजनक बयान दे दिया।
पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उसका दूसरा वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांग रहा है तथा यह भी कह रहा है कि आप काफी अच्छा काम कर रहे हैं क्षेत्र का काफी विकास हो रहा है।
प्रयागराज पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए समीम के पास से एक तमंचा, कारतूस और देसी बम तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस मामले में डीसीपी गंगापार अभिषेक भारती द्वारा बताया गया की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया था।
इस पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली गई थी लेकिन दिल्ली में भी वह पुलिस को चकमा देते हुए अलग-अलग स्थान पर छुप कर रह रहा था। पुलिस को पता चला कि वह चोरी छुपे दिल्ली से वापस प्रयागराज लौट रहा है ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications