UP News: पति दिल्ली में करता था नौकरी, घर में प्रेमी के साथ ऐश करती थी पत्नी, राज न खुले इसलिए कर दी हत्या
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक शख्स की हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, उनके खिलाफ गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता था और घर पर उसकी पत्नी अपनी भाभी के मौसेरे भाई के साथ ऐश करती थी। मामले की जानकारी पति को हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने पति की हत्या कर दी।

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के फाफामऊ इलाके का है। बताया जा रहा है कि फाफामऊ इलाके के गोहरी गांव निवासी 35 वर्षीय मिथुन दिल्ली में एल्युमिनियम फैक्ट्री में काम करता था।
मिथुन के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बड़े भाई भी परिवार से अलग रहते हैं और मिथुन भी अपना अलग मकान बनवाकर रहता था। बताया जा रहा है कि मिथुन की शादी पांच साल पहले फोटो देवी नामक 27 वर्षीय युवती के साथ हुई थी।
मिथुन दिल्ली में कंपनी में काम करता था इस दौरान उसकी पत्नी घर पर अकेले रहती थी। इसी बीच उसकी नजदिकियां अपनी भाभी के मौसेरे भाई से बढ़ गईं। उसके बाद वह उसके साथ अपने घर पर अकेले रहने के दौरान उसे बुला लेती थी।
इधर इस बात की जानकारी किसी तरह मिथुन को हो गई। उसके बाद वह दिल्ली से घर वापस लौट आया। बीते 14 अप्रैल को वह अपने ससुराल गया और पत्नी की विदाई करवाकर अपने घर लेकर आया। इस दौरान उसने पत्नी से उसके प्रेमी के बारे में भी सवाल की।
पुलिस द्वार पकड़े जाने के बाद पत्नी ने बताया कि राज न खुले इसी के चलते उसने मंगलवार की रात में अपने प्रेमी को अपने ससुराल बुला लिया। उसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर उसने मिथुन की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पत्नी फोटो देवी और उसके प्रेमी रंजीत के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications