UP News: अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में डीजीपी और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) तलब, CM YOGI आगबबूला
आखिर कौन हैं ये हत्यारे जिन्होंने पुलिस के घेरे में घुसकर माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को मौत के घाट उतार दिया। बेटे असद के गम से अभी अतीक बाहर भी नहीं आया था कि उसे भी मौत की नींद सुला दिया गया।

उत्तर प्रदेश की इस समय की सबसे बड़ी खबर जो सामने आ रही है, उसने पूरे प्रशासन समेत जनता की नींद उदा दी है। असद अहमद के एनकाउंटर के बाद उसके पिता और माफिया अतीक अहमद की प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई है। अतीक अहमद का भाई अशरफ भी इस वारदात में मारा गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को समन किया है। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों के सीएम आवास पहुंचने की खबर सामने आ रही है।
डीजीपी और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) तलब
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम हत्या के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद घटना को लेकर बेहद ही संजीदा हैं। उन्होंने फ़ौरन ही उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को तलब कर लिया है। जानकारी यह भी सामने रही है कि इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ बेहद ही नाराज हैं किसी भी अपराधी को बख्शने के मूड में नहीं है। फ़िलहाल प्रशासन से लेकर लगभग पूरे यूपी की नींद इस समय उडी हुई है।
आखिर ये हत्यारे हैं कौन?
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई को मीडिया के कैमरों के सामने गोली मार दी गई। पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ माफिया अतीक आखिरकार कैमरे के सामने ही मिट्टी में मिला दिया गया। लेकिन एक बात तो जगजाहिर है कि यह मुख्यमंत्री योगी का स्टाइल नहीं है, तो अब एक जवाब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये हत्यारे हैं कौन?












Click it and Unblock the Notifications