Umesh Pal Hatyakand: गोली लगने के बाद भी अतीक के बेटे असद से भिड़ गया था उमेश, सामने आई नई CCTV फुटेज

umesh pal news today: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा एक और नया सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें उमेश पाल, अतीक के बेट और शूटर असद से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

umesh pal news today

Umesh Pal Murder Case Update: चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट केस को 20 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, उमेश पाल के हत्यारे अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बीच, एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद से भिड़ते हुए नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर सामने आया यह सीसीटीवी फुटेज 32 सेकंड का है।

उमेश पाल हत्याकांड के 20 दिन बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज एक गली की है। बता दें, शूटर असद ने गली में उमेश को पीछे पकड़ लिया और उसके सिर पर गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, उमेश शूटर असद से भिड़ जाता है और दोनों के बीच हाथापाई भी होती है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि उमेश, असद के चंदुल से निकलकर गली में बने एक मकान में घुसने की कोशिश करता है। लेकिन, तब तक असद उसपर फायर झोंक देता है।

फायरिंग की आवाज सुनकर एक लड़की भी घर से बाहर निकल आती है और उमेश की तरफ जाती है। लेकिन, वह फायरिंग देखकर वह डर जाती है और वापस भाग आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की इस शूटआउट की जानकारी उमेश पाल के परिजनों को देती है। सोशल मीडिया पर सामने आई CCTV फुटेज में शूटर असद अपनी पिस्टल को खोंसते हुए दिखाई दे रहा है। इसके कुछ सेकंड बाद गोली लगने से जख्मी गनर राघवेंद्र भी गली में भागता दिखाई दे रहा है।

तभी पीछे से गुड्डू मुस्लिम उस पर बम फेंक देता है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है। बता दें, 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मार कर हत्या कर दी गई थी। शूटरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन गाड़ियों का इस्तेमाल किया था। जिसमें दो बाइक और एक क्रेटा कार थी। पुलिस की अभी तक की जांच और घटनास्थल से मिले डिजिटल एविडेंस से पता चला है कि बदमाशों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की थी। ये फायरिंग .765 बोर और .32 बोर के असलहों से की गई थी।

आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल दो आरोपी को पुलिस ने अब तक मुठभेड़ में मार गिराया हैं। जबकि, पांच शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। माफिया अतीक अहमद का बेटा असद भी अभी तक फरार है, जांच में सामने आया है कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने उमेश पाल को मारने का फरमान जारी किया था। बरेली जेल में बंद माफिया अतीक के भाई अशरफ ने पूरा प्लान तैयार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+