ट्रेनी IPS चिराग जैन ने युवती का अपहरण करने वाले शख्स को पकड़ा, जानिए किस तरकीब से किया ट्रैप
ट्रेनी IPS चिराग जैन ने युवती का अपहरण करने वाले शख्स को पकड़ा, जानिए किस तरकीब से किया ट्रैप
प्रयागराज, 22 अप्रैल: सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कुछ लोगों को छोड़ ज्यादातर सभी लोग एक्टिव रहते है। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ साइबर ठग हनी ट्रैप या अन्य तरीकों से लोगों को जाल में फंसाकर लूट लेते है। तो वहीं, अब प्रयागराज पुलिस ने भी फेसबुक की मदद से एक बड़े केस को सुलझा दिया है। दरअसल, घूरपुर के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर सुरजीत नाम का शख्स अपने साथ ले गया था।

सुरजीत ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था, जिस वजह से पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि सुरजीत फेसबुक पर एक्टिव है। जिसके बाद ट्रेनी आईपीएस चिराग जैन ने एक लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाई और सुरजीत को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। सुरजीत ने फेसबुक रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया और यहीं से वो पुलिस के जाल में फसना शुरू हो गया। फेसबुक चैट के पुलिस ने आरोपी युवक से उसका फोन नंबर मांगा तो उसने आपना नंबर दे दिया।
उसी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस कर मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, प्रयागराज घूरपुर की रहने वाली अगवा की गई युवती को भी बरामद कर लिया है और पुलिस दोनों को घूरपुर ले आई। ट्रेनी आईपीएस चिराग जैन ने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद उसका मेडिकल कराया गया है। अब अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा। इस कारनामे के बाद ट्रेनी आईपीएस चिराग जैन के फेसबुक ट्रैप की महकमे में काफी चर्चा है।
क्या था मामला
दरअसल, घूरपुर के एक गांव में रहने वाले परिवार ने अपनी बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट घूरपुर थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुरजीत नाम के युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन अपहरण करने वाले सुरजीत की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। तमाम रिश्तेदारों और साथियों के यहां छापेमारी से भी कुछ पता नहीं चला सका था।












Click it and Unblock the Notifications