Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैंने कभी नहीं सुना उस्मान नाम..., शूटर विजय की पत्नी ने पुलिस पर लगाया फर्जी एनकाउंटर का आरोप

प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को दूसरे एनकाउंटर में विजय चौधरी उर्फ उस्मान नामक बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया> अब विजय की पत्नी ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है।

shooter vijay chaudharys wife claims he was at home at night up police fake encounter

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की धड़-पकड़ कर रही प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी को एक एनकाउंटर में मार गिराया। यूपी पुलिस के इस एनकाउंटर पर अब विजय की पत्नी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। विजय की पत्नी सुहानी ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया है। विजय ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले गोली चलाई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

विजय चौधरी की पत्नी सुहानी का दावा है कि, उसका पति रात भर घर पर ही था। उसने कहा कि एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा बताया जा रहा 'उस्‍मान' नाम भी काल्‍पनिक है। मुझे नहीं पता कि पुलिस ने उसे कहां से और कैसे पकड़ा? वह सुबह सात बजे घर से गया है। मेरे पति अपराधी नहीं थे। वह गाड़ी चलाते थे। 24 फरवरी (उमेश पाल की हत्‍या का दिन) को वह हम लोगों के साथ घर पर ही थे। 25 फरवरी की सुबह वह सतना गए थे।

'हम लोग हिंदू हैं'

मृतक की पत्नी सुहानी ने कहा, हम लोग हिंदू हैं। जबरदस्ती नाम उस्मान बताया जा रहा है। मेरे पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए, क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। मैं किसके सहारे जिंदा रहूंगी। सुहानी का कहना है कि, मेरे पति का अतीक से कोई कनेक्शन नहीं था। उन्होंने कभी अतीक को देखा तक नहीं था। पुलिस ने फर्जी कहानी बनाकर मेरे पति की हत्या की है। पुलिस के पास हत्या में विजय के शामिल होने का कोई सबूत है, तो हमें दिखाए।

'मैंने कभी भी उनका ये नाम नहीं सुना'

सुहानी का कहना है कि, विजय के एनकाउंटर के बाद मुझे पता चला कि उनका नाम उस्मान भी है। मैंने कभी भी उनका ये नाम नहीं सुना और ना ही उनके पास इस नाम की कोई आईडी नहीं थी। विजय चौधरी ने गांव के की ही सुहानी से 2020 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। वहीं विजय की बहन मनीषा ने भी एनकाउंटर को गलत बताया और उस्मान नाम को काल्पनिक करार दिया है।

पुलिस उसे घर से लेकर गई- विजय के पिता का दावा

वहीं पुलिस के उपर ये आरोप लगने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि क्या विजय चौधरी ने धर्म परिवर्तन कराया था ? इसकी जांच चल रही है। पुलिस सूत्र दावा कर रहे हैं कि विजय चौधरी को उस्मान नाम अतीक गैंग ने दिया था। विजय चौधरी के पिता विरेन्द्र चौधरी ने भी कहा कि विजय ड्राइवर था। वह घूरपुर में गाड़ी चलाता था। यह एनकाउंटर पूरी तरह फर्जी है। पुलिस उसे कल घर से ले गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+