जस्टिस संजय यादव होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

प्रयागराज, मई 20: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस यादव फिलहाल इलहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं। कॉलेजियम द्वारा बयान जारी कर कहा गया, "सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 20 मई, 2021 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय [पीएचसी: मध्य प्रदेश] के न्यायाधीश संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।"

SC Collegium recommends appointment of Justice Sanjay Yadav as Chief Justice of Allahabad High Court

मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट से की थी करियर की शुरुआत

बता दें, जस्‍ट‍िस संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को मध्‍य प्रदेश में वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। मध्य प्रदेश के उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। 6 अक्टूबर, 2019 से 02 नवंबर, 2019 तक और 30 सितंबर, 2020 से 02 जनवरी, 2021 तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। जस्‍ट‍िस संजय यादव सिविल, संवैधानिक व राजस्व मामलों के अधिवक्ता के रूप में फेमस हैं। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की स‍िफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। इससे पहले केंद्र सरकार ने संजय यादव को 14 अप्रैल, 2021 से हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। 8 जनवरी, 2021 को मध्य प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनका ट्रांसफर किया गया था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+