मौनी अमावस्या पर Priyanka Gandhi ने संगम में लगाई डुबकी, खुद चलाई नाव
Priyanka Gandhi News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अपनी बेटी के साथ प्रयागराज पहुंची। प्रयागराज पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सबसे पहले आनंद भवन गईं। वहां करीब एक घंटे का वक्त गुजारने के बाद प्रियंका संगम तट पर पहुंची। यहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और विधि विधान के साथ गंगा मइया पूजन भी किया। संगम स्नान के बाद नौका विहार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने खुद नाव चलाई।
Recommended Video

प्रियंका गांधी का काफिला गुरुवार की सुबह बमरौली एयरपोर्ट से सबसे पहले आनंद भवन पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने बच्चों के साथ आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका गांधी भाव विभोर हो गईं। प्रियंका गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की स्मृतिका पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इसके साथ ही पंडित मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया। इस दौरान प्रियंका ने स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया।
आनंद भवन से वह नैनी ओवरब्रिज होते हुए अरैल घाट पहुंचीं। यहां मौनी अमावस्या पर उन्होंने संगम नदी में अस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पूरी विधि विधान के साथ गंगा मइया का पूजन भी किया। संगम स्नान के बाद नौका विहार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने खुद नाव चलाई। बता दें, प्रियंका के संगम पहुंचने की खबर से पुलिस का हाल ज्यादा बुरा हो गया और उन्हें ट्रैफिक नियंत्रण में काफी परेशानी आई।
दो साल बाद आई हैं प्रियंका
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी करीब दो साल बाद प्रयागराज आई हैं। वर्ष 2019 में दो बार प्रियंका का प्रयागराज आना हुआ था। 17 मार्च 2019 को प्रियंका ने प्रयागराज से जल यात्रा निकाली थी। इसके बाद 29 अप्रैल 2019 को प्रियंका का एक और प्रयागराज दौरा हुआ था। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के प्रियंका कुछ बच्चों के साथ प्रयागराज आ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications