VIDEO: आवारा जानवरों को खाना खिलाने पर महिलाओं ने आपस में जमकर की मारपीट, देखें सीसीटीवी फुटेज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागजराज जिले के मम्फोर्डगंज इलाके में एक परिवार को आवारा जानवरों को खाना देना महंगा पड़ गया। मोहल्ले की महिलाओं ने आवारा जानवरों को खाना खिलाने वाले परिवार की महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई की बात कही है।

prayagraj women beaten another women for giving food to animals

दरअसल पूरा मामला प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज इलाके का है, जहां पर 30 अक्टूबर की रात देर रात क़रीब 11:00 बजे एक परिवार की महिलाएं आवारा जानवर को खाना खिला रहीं थीं। तभी मोहल्ले की महिलाओ ने मिलकर उनपर हमला बोल दिया। पहले उन्हे अपशब्द कहे गए, जिसके बाद कहासुनी बढ़ी तो उन्हे जमकर पीटा भी गया। मारपीट की पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है।

मामले की शिकायत संबंधित थाने में की गई है, जिस पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की बात कह रही है। एसपी सिटी ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया है की एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जो कर्नलगंज थाने के मम्फोर्डगंज इलाके है। जहां की एक महिला है जो आवारा जानवरों को खाना खिलाने के अलावा उनका देखभाल करती हैं, जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों को ऐतराज है। उसके साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित कर कारवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज: छात्रों ने टीचरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, छात्रा के साथ छेड़छाड़ का किया था विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+