Prayagraj News: मासूम बच्चे को स्कूल में बंद कर घर चले गए शिक्षक व कर्मचारी, दो घंटे तक रोता रहा छात्र

Prayagraj News: मौजूदा समय में ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसी भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी।

दरअसल, प्रयागराज जनपद में सरकारी स्कूल में पढ़ने आए एक बच्चे को छुट्टी होने के बाद स्कूल में ही बंद करके स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी स्कूल से चले गए। मासूम बच्चा 2 घंटे तक स्कूल में ही रोता रहा। उसकी आवाज सुनकर राहगीर पहुंचे तो बाद में वह बाहर निकला।

prayagraj-news-teachers-and-staff-went-home-after-locking-the-innocent-child-in-school

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें बच्चा स्कूल में बंद दिखाई दे रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई की बात कही जा रही है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के मेजा तहसील अंतर्गत लोहरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कूल खुला था और गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए आए हुए थे।

स्कूल में गांव का ही रहने वाला साढ़े तीन साल का शिवांश नामक एक बच्चा भी पढ़ता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को शिवांश विद्यालय में पढ़ने के लिए आया था। इधर स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने के लिए निकल गए।

जबकि विद्यालय के आने कर्मचारी विद्यालय के गेट का ताला बंद कर अपने-अपने घर चले गए। लोगों ने ध्यान नहीं दिया और शिवांश स्कूल में ही रह गया। गेट बंद होने के बाद शिवांश करीब 2 घंटे तक स्कूल में ही रोता रहा।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे स्कूल होने के चलते वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उसे पर पड़ी। उसके बाद राहगीर वहां पहुंचे तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन करके इस मामले की जानकारी दिए। जानकारी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को दोबारा स्कूल भेजा।

देखें वीडियो-

उसके बाद विद्यालय के गेट का ताला खोला गया और मासूम छात्रा को बाहर निकाला गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा भी नाराजगी जाहिर की गई। व्हाई इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+