Prayagraj: एक्सरसाइज करते समय सब इंस्पेक्टर को जिम में आया हार्ट अटैक, कुछ मिनटों में चली गई जान
Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां पुलिस क्लब के जिम में एक्सरसाइज करते वक्त सब इंस्पेक्टर राजेश पाठक अचानक जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरा देखकर साथी पुलिसकर्मी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। जैसे इस बात की जानकारी सब-इंस्पेक्टर के परिजनों को मिली तो कोहराम मचा गया। सब इंस्पेक्टर के परिजन लखनऊ से प्रयागराज पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद राजेश पाठक का शहर के ही दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

55 वर्षीय सब इंस्पेक्टर राजेश पाठक मूल रूप से संतकबीर नगर जिले के बखेरा गांव के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लखनऊ के आशियान इलाके के रजनीगंज में मकान बना लिया था। यहां उनकी पत्नी अमृता पाठक अपने दो बेटों हिमांशु (20) और प्रखर (18) के साथ रहती हैं।
पिछले चार साल से राजेश पाठक की पोस्टिंग प्रयागराज में थी। कुछ समय पहले तक वह सिविल लाइंस की लोक सेवा आयोग चौकी में तैनात थे। फिर उन्हें थाने से संबद्ध कर दिया गया। वह कचहरी के निकट पुलिस क्लब के कमरे में रहते थे। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि गुरुवार की सुबह राजेश पाठक पुलिस क्लब की जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे।
एक्सरसाइज करते वक्त उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। उन्हें हार्ट अटैक आया था। सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से निधन की शबर परिवार को दी गई।
जैसे ही खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। लखनऊ से पत्नी अमृता और पिता ओंकारनाथ समेत कई रिश्तेदार प्रयागराज पहुंच गए। राजेश पाठक का पोस्टमॉर्टम होने के बाद दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथी पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर राजेश पाठक की आकस्मिक मृत्यु से स्तब्ध हैं।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि अंतिम सलामी के बाद राजेश पाठक का शव दारागंज घाट ले जाया गया जहां परिवार की मौजूदगी में अंत्येष्टि की गई।












Click it and Unblock the Notifications