Prayagraj: किसी दूसरे को चाहने लगा थी गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने 'क्राइम पेट्रोल' देखकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
prayagraj crime news: किसी और को चाहने लगा थी वो, इसलिए प्रेमी बन गया हैवान। टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर प्रेमी ने पहले किया गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप। फिर गला रेतकर कर दी हत्या।

prayagraj crime news: दो दिन पहले प्रयागराज जिले के जंघई थाना क्षेत्र में एक युवती का शव अरहर के खेत में पड़ा मिला था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हत्या के पीछे की वजह भी बताई है। हत्यारोपी प्रेमी ने बताया कि वह किसी और को चाहने लगी थी। इसी वजह से उसने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर वारदात को अंजाम दिया।
हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बहाने से उसने लड़की को मिलने के लिए खेत में बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे बेहोश कर ब्लेड से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल व मोबाइल फोन बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आया युवक प्रतीम कुमार सरायममरेज थाना क्षेत्र के वीरेसांव गांव का रहने वाला है। जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से उसका कई वर्षों से प्रेम संबंध थे।
लड़की के पिता उसके (प्रेमी) दूर के रिश्तेदार हैं। ऐसे में उसका लड़की के घर आना-जाना था। लड़की जंघई स्थित एक पीजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। जिससे वह आए दिन जंघई में मिलता रहता था। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि इन दिनों छात्रा ने किसी दूसरे के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा ली थी। इसकी जानकारी जब प्रीतम को हुई तो वह आग बबूला हो गया। उसने छात्रा से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने छात्रा की हत्या करने की ठान ली।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक, प्रीतम ने बताया कि वह क्राइम पेट्रोल देखता था और उसी से उसने प्रेमिका की हत्या का तरीका सीखा। दो दिन पहले सुबह छात्रा से बात कर जंघई के असवा गांव स्थित एक अरहर के खेत में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसके गर्दन पर वार कर बेहोश कर दिया। उसने पहले से ब्लेड से उसका गला रेत दिया और शव वहीं छोड़कर भाग निकला। वहीं, थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार ने बताया कि प्रीतम को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल व बैग बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications