Prayagraj News: भाभी से खुन्नस में मासूमों की हत्या, बुआ ने दो बच्चों को पटरे से पीट-पीटकर मार डाला
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में बुआ ने रात में सोते समय दो मासूम बच्चों की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
रात में मासूमों की हत्या करने के बाद महिला वहां से फरार हो गई। रात में परिजनों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह में उठने के बाद लोगों ने बेड पर मासूमों का शव देखा तो हड़कंप मच गया।

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के मजा इलाके के हरगढ़ गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में संजय कुमार का परिवार रहता है। मंगलवार की रात्रि में संजय कुमार के परिवार के लोग खाना पीना खाकर सोने चले गए थे।
संजय के साथ उसकी 35 वर्षीय बहन पूजा भी रहती थी और संजय का पांच साल का बेटा लकी और तीन साल का बेटा अभी अपने बुआ के साथ ही खेलते और सोते थे।
बुधवार रात में भी दोनों बच्चे अपनी बुआ के साथ सोए थे। रात के अंधेरे में पूजा ने लकड़ी से पटरे से पीट-पीट कर दोनों की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
भाभी से हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि पूजा का उसकी भाभी पार्वती से अक्सर कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार को भी पार्वती और पूजा में जमकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी अधिक होने के बाद ही पूजा ने ऐसा कदम उठाया।
परिजनों का कहना है कि 9 साल पहले पूजा की शादी की गई थी लेकिन शादी के बाद ससुराल में उसका झगड़ा हो गया। ससुराल से वापस लौट के बाद जब वह मायके आई तो उसके बाद फिर कभी ससुराल नहीं गई।
पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा पूजा के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले में भाभी और ननद के बीच विवाद के कारण हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications