CJM कोर्ट में खुद को सरेंडर करने चाहती है अतीक की बहन आयशा नूरी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने बनाया आरोपी
प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को भी उमेश पाल मर्डर केस में साजिश रचने और आरोपियों को पनहा देने का आरोप बनाया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होंगी।

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया है। आरोपी बनाए जाने के बाद से आयशा नूरी फरार चल रही हैं। वहीं, अब आयशा नूरी खुद को सरेंडर करना चाहती है, इसलिए उन्होंने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन भेजी है।
इस मामले में धूमनगंज थाना पुलिस ने कोर्ट में एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें आयशा नूरी को पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में साजिशकर्ता और शूटरों को पनाह देने का आरोपी बनाया है। पुलिस की आख्या रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा नूरी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
Recommended Video

पुलिस रिपोर्ट और आयशा नूरी की सरेंडर एप्लीकेशन मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा नूरी की तरफ से सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई सरेंडर एप्लीकेशन पर पुलिस ने अपनी आख्या रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उमेशपाल हक्याकांड के शूटरों को भगाने में आयशा नूरी की अहम भूमिका सामने आई है।आयशा नूरी ने उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम को मेठर स्थित अपने घर पर पनाह दी थी। इस मामले में आयशा नूरी के पति डॉक्टर अखलाक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
इसी मामले में आयशा नूरी सरेंडर करना चाहती है, इसलिए आयशा नूरी ने सीजेएम कोर्ट में एप्लीकेशन दी है। आयशा नूरी की एप्लीकेशन पर सीजेएम कोर्ट ने धूमनगंज पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। आयशा नूरी के अधिवक्ता मनीष खन्ना ने कहा, धूमनगंज थाने द्वारा जानबूझकर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा रही है।
बताया कि कोर्ट इस मामले में कई बार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दे चुकी है। लेकिन, रिपोर्ट प्रस्तुत न होने पाने के कारण कोर्ट 22 मई की अगली तारीख दी थी। बता दें कि पुलिस ने 22 मई कोर्ट के सामने आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। जिसके बाद इस मामले में सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की गई है।
24 फरवरी 2023 को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में उमेश पाल उसके सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में घायल दूसरे सुक्षाकर्मी की भी लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद, अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ती और दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस जांच के बाद अतीक की बहन आयशा नूरी तक भी पहुंची और उसका नाम भी रिपोर्ट में शामिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications