Prayagraj accident: ट्रक ने 5 छात्राओं को कुचला, एक की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे, जान बचाकर भागा चालक
Prayagraj accident: उत्तर प्रदेश को प्रयागराज जनपद में मंगलवार को एक घटना हादसा हो गया। कॉलेज से अपने घर लौट रही पांच छात्राओं को तेज रफ्तार के एक ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। इस दौरान एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि एक छात्रा ट्रक के पहिए के नीचे फंस गई। वहीं तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल के पास हाईवे जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
साइकिल से लौट रही थी छात्राएं
बताया जा रहा है कि कठौली स्थित काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज की पांच छात्राएं कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद मंगलवार की दोपहर साइकिल से घर लौट रही थीं। छात्राएं मेजा थाना क्षेत्र के टिकुरी समहन गांव के पास पहुंची थीं।
इसी दौरान प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार से ट्रक पहुंचा। ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक चला रहा था और उसने पांचो छात्रों को धक्का मार दिया। छात्राओं को धक्का मारते हुए ट्रक चालक ट्रक आगे लेकर बढ़ गया। इस दौरान कुचले जाने से एक छात्र की मौत हो गई।
इसके अलावा दूसरी छात्रा ट्रक के पहिए के बीच में फंस गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
अमृत छात्र की पहचान रिद्धि के रूप में की गई है। रिद्धि 12वीं की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
इस बारे में एसीपी मेजा रवि गुप्ता द्वारा मीडिया को बताया गया कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। इसके अलावा तीन छात्राएं घायल हैं। घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications