Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Prayagraj Flood: रिहायशी इलाकों में घुस गंगा-यमुना का पानी, जनजीवन बुरी तरह हुआ प्रभावित

Prayagraj Flood: रिहायशी इलाकों में घुस गंगा-यमुना का पानी, जनजीवन बुरी तरह हुआ प्रभावित

प्रयागराज, 21 अगस्त: पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। तो वहीं, गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का पानी अब संगमनगरी प्रयागराज जिले के रिहाइशी इलाकों व गांवों तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से कई सड़कें डूब गई है और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं, सैकड़ो एकड़ फसल भी जलमग्न हो गई है और बाढ़ की पानी से जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Recommended Video

    Prayagraj flood: Ganga-Yauna में उफान, प्रयागराज में बाढ़ से घिरे कई इलाके | वनइंडिया हिंदी *News
    Prayagraj: Normal life severely affected as water from overflowing Ganga-Yamuna rivers enters residential areas

    झूंसी के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रयागराज जिले से टूट गया है। लोगों के पास सरकारी नाव का ही सहारा है। दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन शहर में कछारी इलाके की बस्तियों के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा-यमुना नदी में आई बाढ़ का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि उन लोगों पर भी पड़ रहा है जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा-यमुना नदियों में आई बाढ़ की वजह से आसपास इलाके के ज्यादातर शमशान घाट गहरे पानी में डूब गए हैं।

    गंगा-यमुना नदी के पास के इलाकों में हालत ऐसे है कि यहां अब नावें चल रही हैं। वहीं, रिहायशी इलाकों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, आश्रय स्थल सक्रिय कर दिए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा गंगा-यमुना बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए सभी संबंधित लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। बघाड़ा, सलोरी, बेली, राजापुर आदि क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, निचले इलाके में बसे लोगों के घर तक पानी पहुंचने लगा है। जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

    बिजली आपूर्ति हुई ठप
    गांव में गंगा-यमुना नदियों का पानी आने से सरकारी स्कूलों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से बच्चे अब स्कूल नहीं पा रहे है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाके गांवों में 19 अगस्त की शाम से विद्युत आपूर्ति काट दी गई है। जिसके चलते शाम होते ही गांवों में अंधेरा पसर जाता है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रात के वक्त जहरीले जतुंओं खतरा भी ग्रामीणों को सताने लगा है। इसके चलते ग्रामीणों ने प्रशासन से केरोसिन का वितरण कराए जाने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+