भगवामय हुआ प्रयागराज बेल्ट, फिर भी इन दो पड़ोसी सीटों पर हार रही भाजपा
प्रयागराज। पूरे देश में इस समय मोदी लहर छायी हुई है। आम चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर रही है, लेकिन यूपी के प्रयागराज शहर से जुड़ी व प्रभावित होने वाली दो सीटों पर पीएम मोदी का जादू नहीं चल पाया है। काफी प्रयास के बाद भी यहां पर बीजेपी बढ़त नहीं बना सकी है और गठबंधन प्रत्याशी यहां जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यह दोनों सीटों प्रयागराज मंडल से सटी हुई जौनपुर लोकसभा सीट व मछलीशहर लोकसभा सीट है, जहां भाजपा को इस बार तगड़ा झटका है।

क्या है जौनपुर का हाल
जौनपुर में भातरीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े कृष्ण प्रताप सिंह यहां वो टक्कर नहीं दे सके, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, दोपहर तक वह लड़ाई में बने रहे और अब तक उनके खाते में 332305 वोट आए हैं, लेकिन दिन के दूसरे पहले में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव की बढ़त धीरे-धीरे उंची होने लगी और शाम सवा 4 बजे तक गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह ने 399681 वोटों के साथ पहले स्थान पर डेरा जमा रखा है। अभी तक 70 हजार से अधिक मत के साथ यहां गठबंधन आगे हैं, जबकि इस सीट पर कांग्रेस के नाम मात्र 20357 वोट हैं। कांग्रेस के टिकट पर यहां देवव्रत मिश्रा अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।
मछलीशहर में पीछे भाजपा प्रत्याशी
वहीं, प्रयागराज व जौनपुर से सटी हुई मछलीशहर लोकसभा सीट पर भी बीजेपी के फायर ब्रांड नेता पीएम मोदी का जादू जनता के सिर चढ़कर नहीं बोल सका और यहां से गठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, इस सीट पर हार जीत बिल्कुल आखिरी छड़ में तय होगी और मुकबला बेहद ही दिलचस्प व कम वोटों के अंतर से होगा। शाम को सवा 4 बजे जारी किये गए आंकड़े के अनुसार इस सीट पर गठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम को 421539 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी भोला नाथ को 417902 वोट मिले। यहां अभी मात्र 3637 वोटों की ही बढ़त गठबंधन प्रत्याशी ने हासिल की है और उतार चढ़ाव का क्रम जारी है, जिससे इस सीट का चुनाव बेहद ही दिलचस्प बना हुआ है। हालांकि, इन दोनों सीटों पर बीजेपी सुबह से पीछे है, जो बीजेपी के लिए चिंताजनक बना हुआ है।
भगवामय हुआ प्रयागराज बेल्ट
उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन के बाद जिस जादुई जातिगत समीकरणों की बात की जा रही थी, वह मोदी मैजिक के आगे बौनी साबित हुई। प्रयागराज मंडल व पूर्वांचल का पूरा परिक्षेत्र मतगणना के साथ साथ भगवामय होता जा रहा है। प्रयागराज मंडल की सभी सीटों पर जहां बीजेपी प्रत्याशी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं कई सीटों पर थोड़ा बहुत रस्सा कसी का प्रभाव देखा जा रहा है। लेकिन इस बार जिस तरह से साइलेंट मतदाताओं ने वोटिंग की थी, उससे यह अब साफ हो गया है कि लोगों में मोदी का क्रेज कम नहीं हुआ और वह 2014 से भी ज्यादा सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, दूसरे नजरिए से देखा जाए तो जातिगत राजनीति का जो दौर महागठबंधन शुरू कर राजनीति का नया अध्याय लिखने जा रहा था उसे भी बुरी तरह से चोट पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications