Atiq की पत्नी शाइस्ता की मदद कर रही लेडी डॉन 'मुंडी पासी', साए की तरह साथ रहकर सुरक्षा दे रहा गनर एहतेशाम
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। शाइस्ता की फरारी को लेकर पुलिस को इनपुट मिला है कि उसकी मदद मुंडी पासी कर रही है।

Atiq Ahmed News: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हो चुकी है। लेकिन, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) पिछले काफी समय से फरार चल रही है। शाइस्ता की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि, शाइस्ता को ढूंढने में पुलिस नाकाम रही है।
वहीं, अब शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण इनपुट (जानकारी) मिली हैं। दरअसल, पुलिस को पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले और बाद शाइस्ता परवीन लेडी डॉन मुंडी पासी से मिली थी। दोनों (शाइस्ता और मुंडी पासी) को एक साथ कई बार देखा गया था।
इस मुलाकात के दौरान अतीक अहमद का गनर एहतेशाम भी साथ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक का गनर एहतेशाम और मुंडी पासी शाइस्ता को हर पल की सूचना दे रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों शाइस्ता की छुपने में मदद भी कर रहे हैं।
यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस शाइस्ता के साथ अब मुंडी पासी की तलाश कर रही है। पुलिस की मानें तो मुंडी पासी ने अतीक की पत्नी शाइस्ता को भागने में मदद की थी। बता दें, लेडी डॉन मुंडी पासी जुर्म की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं और धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर रही है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, मुंडी पासी पर धूमनगंज थाने में हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी के मकान बेचने, जमीन खरीदने के मामलों में वह रंगदारी वसूलती रही है।
लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी खूंखार अपराधी मूलचंद पासी की भी करीबी रही है। इतना ही नहीं, छोटा राजन गिरोह के खास शूटर बच्चा पासी गिरोह के साथ भी उसका नाम जुड़ा रहा है। बता दें, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से मुंडी पासी और उसके शूटर फरार चल रहे है।












Click it and Unblock the Notifications