आप अपनी गाड़ी से कुंभ जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर वरना हो सकती है मुश्किल
Prayagraj news, प्रयागराज। आस्था और विश्वास का सनातन जमघट प्रयागराज में लग चुका है और अगर आप भी कुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं तो आपको कुछ बातें जानना जरूरी है। यहां बिना किसी परेशानी के आप आसानी से पहुंच सकें। दरअसल प्रयागराज जिले में सोमवार से रूट डायवर्जन, पार्किंग व यातायात की विशेष व्यवस्था लागू की गई है। अगर आप आयोजित व्यवस्था नहीं जानते हैं तो आप ना सिर्फ परेशान होंगे बल्कि आपका कुंभ दर्शन व संगम स्नान भी मुश्किल हो जाएगा। अगर आप अपने निजी वाहन से संगम नगरी आ रहे हैं, तब आप इस खबर को पढ़ें और अगर आप ट्रेन अथवा हवाई या सड़क मार्ग से आ रहे हैं तब भी या खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है।

7 रास्तों से ही प्रयागराज में होगा प्रवेश
कुंभ मेला पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले प्रयागराज जिला पहुंचना होगा और प्रयागराज जिला पहुंचने के लिए प्रशासन ने 7 मार्गों पर यातायात की व्यवस्था की है। इन्हीं 7 मार्गों से यानी सड़क मार्ग से प्रयागराज जिले में आ सकेंगे। इन मार्गों में अयोध्या-सुल्तानपुर- प्रतापगढ़ मार्ग, वाराणसी, मिर्जापुर, रीवा-चित्रकूट, कानपुर- कौशांबी, लखनऊ मार्ग शामिल हैं। मेले में जब श्रद्धालु इन मार्गों से आयेंगे तब उन्हें यहां लागू व्यवस्था को भी पालन करना होगा। कुंभ स्नान घाट से लगभग 1-5 किलोमीटर पहले ही वाहन रोक दिये जायेंगे और यही पार्किंग की व्यवस्था होगी। पार्किंग स्थल से आगे का सफर पैदल अथवा ई-रिक्शा या शटल बस सेवा द्वारा किया जा सकेगा।

यहां है पार्किंग व्यवस्था
प्रयागराज में प्रवेश के लिये 7 एंट्री प्वाइंट है और 95 पार्किंग स्थल हैं। पार्किंग स्थल पर 5 लाख वाहन खड़े किये जाने की व्यवस्था है। जिनमें 18 सैटेलाइट पार्किंग हैं, जहां पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, अमानती घर, वेंडिंग जोन, चिकित्सा सुविधाएं, साइनेज, एलईडी व टीवी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम वपार्किंग स्थल की पूरी सूचना मौजूद होगीं।
1 - अगर आप जौनपुर की ओर से आ रहे हैं तो आपको हरिनाथधाम, कमलेश डिग्री कॉलेज,ग्रीन लैंड, चीनी मिल, पूरे सूरदास व समयामाई में पार्किंग मिलेगी।
2 - अगर आप वाराणसी की ओर से आ रहे हैं तो आपको कान्हा मोटर, सरस्वती द्वार महुआबाग, पटेलबाग, छतनाग, नागेश्वर, ट्राएंड मोटर, शिव मंदिर में पार्किंग मिलेगी।
3 - अगर आप मिर्जापुर की ओर से आ रहे हैं तो आपको सरस्वती हाईटेक पश्चिमी, पूर्वी देवरख उपरहार, ओमेक्स सिटी, सरस्वती हाईटेक पश्चिमी में पार्किंग मिलेगी।
4 - अगर आप रीवां-चित्रकूट की ओर से आ रहे हैं तो आपको धनुहा, एफसीआई व इंदलपुर नवप्रयागम, एग्रीकल्चर, लेप्रोसी में पार्किंग मिलेगी।
5 - अगर आप कानपुर की ओर से आ रहे हैं तो आपको नेहरू पार्क सैन्य भूमि, साईनाथ, नवयुग स्मार्ट सिटी व अभय मेमोरियल काली एक्सटेंशन, कार्यशाला पीपा पुल, गल्ला मंडी, सीएमपी, सीआईसी, इविवि, बीएचएस में पार्किंग मिलेगी।
6 - अगर आप लखनऊ की ओर से आ रहे हैं तो आपको बेला कछार, चंपतपुर, घाटमपुर व आदमपुर भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, बड़ा बघाड़ा, एमएनएनआईटी, एनआरआईपीटी में पार्किंग मिलेगी।
7 - अगर आप अयोध्या-प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे हैं तो आपको बेला कछार, पांडेय की बाग, राजापुर व शिवगढ़ भावापुर, भारत स्काउड गाइड, एनसीसी, बड़ा बघाड़ा, एमएनएनआईटी, एनआरआईपीटी में पार्किंग मिलेगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications