प्रयागराज: ईंट-पत्थर से कुचलकर की एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, वारदात के बाद घर भी जलाया

प्रयागराज: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, वारदात के बाद घर भी जलाया

प्रयागराज, 23 अप्रैल: दिल दहला देने वाली खबर संगम नगरी प्रयागराज जिले से सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने पहले ईंट-पत्थर से मारकर सभी की हत्या की। फिर मृतक के घर में आग लगा दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस हत्याकांड की सूचना पर पुलिस-फॉरेंसिक टीम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को लेकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एक पांच साल की बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Five members of a family lost life in Khevrajpur village

Recommended Video

    Prayagraj Encounter: पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश घायल, 7 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    यह वारदात प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शुक्रवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपति के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ईंट पत्थर से मारकर कर हत्या करने के बाद मृतक के घर में आग लगा दी। वहीं, एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।

    मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी गंगा पार क्षेत्राधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री व एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार मौके पर पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर घटना की जांच के लिए स्निफर डॉग और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+