प्रयागराज कुंभ में सिलेंडर ब्लास्ट, दिगंबर अखाड़े में लगी आग
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ की औपचारिक शुरुआत 15 जनवरी से हो जाएगी लेकिन उससे पहले सोमवार को एक अखाड़े में आग लगने का हादसा हो गया। दिगंबर अखाड़े में आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर तुरंत पहुंची और फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिगंबर अखाड़े में सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई। एनडीआएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का ऑपरेशन चलाकर उस पर काबू पा लिया। इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए।

इस बारे में एसपी सिक्योरिटी ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया और हादसे के क्षेत्र से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज कुंभ जाने के लिए अयोध्या से 3 मार्च तक 39 स्पेशल ट्रेनें












Click it and Unblock the Notifications