इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गन प्वाइंट पर कपल का अपहरण, कौशांबी में पुलिस ने दबोचा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में सोमवार की सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका दाखिल करने पहुंचे एक प्रेमी जोड़े को हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 के बाहर से गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ वादकारी व वकीलों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले के मीडिया में आते ही पुलिस एक्शन में आई और तत्काल प्रयागराज जिले समेत वाराणसी, मिर्जापुर, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ आदि रूटों पर जिले की सीमाओं को सीज कर दिया गया। गहन चेकिंग शुरू हुई है और लगभग डेढ़ घंटे बाद कौशांबी जिले में संदिग्ध गाड़ी को चेकिंग के दौरान रोक लिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान प्रेमी जोड़े को सुरक्षित अपनी सुरक्षा में ले लिया है। एडीजी एसएन साबत ने बताया कि संदिग्ध गाड़ी व दोनों प्रेमी जोड़ों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। वह खुद मौके पर जा रहे हैं और पूरी जानकारी होने के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बिजनौर की गाड़ी है और उस पर चेयरमैन लिखा हुआ था। इस गाड़ी के बाबत भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

क्या है मामला

क्या है मामला

सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक प्रेमी जोड़ा जो शादीशुदा बताया जा रहा था वह हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका दाखिल करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों ने घरवालों कि बगैर इजाजत शादी कर ली है और परिजनों द्वारा परेशान करने के कारण व सुरक्षा मांगने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे थे, लेकिन इसकी भनक उनके परिजनों को लग गई थी और गेट नंबर 3 से जब वह अंदर जाने के लिए सड़क पर आए उसी वक्त स्कॉर्पियो गाड़ी से आए हथियारबंद लोगों ने दोनों को गाड़ी में खींच लिया।

सीसीटीवी फुटेज तलाशी

सीसीटीवी फुटेज तलाशी

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन, जब तक लोग मामला समझ पाते गाड़ी ओझल हो चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 के पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश शुरू की और घटना की पुख्ता जानकारी होते ही आसपास के जिलों में भी नाकेबंदी के साथ तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल प्रेमी जोड़े जिन्हें तथाकथित पति पत्नी बताया जा रहा है वह पुलिस में की सुरक्षा में है और मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

साक्षी-अजितेश के किडनैपिंग की उड़ी थी अफवाह

साक्षी-अजितेश के किडनैपिंग की उड़ी थी अफवाह

जिस प्रेमी जोड़े को हाईकोर्ट के बाहर से गन प्वाइंट पर किडनैप किया गया वह शुरुआती सूचना में बरेली के विधायक की बेटी साक्षी व अजितेश बताए जा रहे थे। लेकिन, जब प्रयागराज के पुलिस कप्तान अतुल शर्मा ने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला साक्षी और अजितेश सुरक्षित हैं और हाईकोर्ट के अंदर पहुंच चुके हैं। ऐसे में सवाल उठा कि आखिर गेट के बाहर से किडनैप होने वाला जोड़ा कौन था। हालांकि, शुरुआत में लगभग एक घंटे तक खबर यही रही कि साक्षी वा अजितेश ही किडनैप हुए हैं, लेकिन पुलिस के अधिकारिक बयान मिलने के बाद यह तय हो गया कि यह किसी और प्रेमी जोड़े की कहानी है। फिलहाल, कुछ घंटे बाद पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और मामले की पूरी जानकारी मीडिया से साझा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+