संतों को साधने प्रयागराज पहुंचे अमित शाह और योगी, संगम में किया स्नान
Prayagraj News, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगम में साधु-संतों से साथ स्नान भी किया। बता दें कि शाह यहां साधु-संतों को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने पक्ष में साधने के लिए पहुंचे हैं। कई अखाड़ों के संतों से मुलाकात और उनके साथ मंत्रणा भी होगी और अमित शाह का दौरा संतो को संतुष्ट कर आगामी चुनाव में माहौल बनाने का सही मौका भी माना जा रहा हैं।

कुंभ के बहाने आशीर्वाद की कामना
पूरी दुनिया के लिए नजीर बन चुका कुंभ मेला अपनी ऐतिहासिकता के लिए अब वर्षों तक याद किया जाएगा। व्यवस्थाओं के मामले में इस बार का कुंभ मेला अब तक के कुंभ इतिहास का सबसे दिव्य और भव्य आयोजन माना जा रहा है। संत भी सनातन संस्कृति के इस ध्वजा रोहण पर काफी खुश हैं। इस बीच अमित शाह भी कुंभ मेले में पहुंच गए हैं।

13 अखाड़ों के पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के शिविर जाएंगे और उनसे मुलाकात करके आशीर्वाद लेंगे। इसके अलावा सभी 13 अखाड़ों के पदाधिकारियों के साथ भी सीएम योगी के साथ मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन भी करेंगे।
चुनाव को लेकर साधु-संतों से करेंगे बातचीत
संगम स्नान के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अक्षय वट, सरस्वती कूप, बड़े हनुमान जी का दर्शन करने भी जाएंगे। राम मंदिर और लोकसभा चुनाव को लेकर भी साधु संतों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा प्रयागराज के अपने दौरे के दौरान अमित शाह पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications