सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक के बेटे Asad Ahmad और शूटर गुलाम का शव, जनाजे में शामिल हुए 20 से 25 लोग

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का शव आज कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान और शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Asad Ahmad and Shooter Ghulam Mohammad

Asad Ahmad News: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के शव प्रयागराज पहुंच गए और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसके बाद असद और शूटर गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

अतीक के बेटे असद का शव कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया है। तो वहीं, अतीक के शूटर गुलाम मोहम्मद का शव शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ।

बता दें, असद के शव प्रयागराज लाने से पहले अतीक अहमद के घर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने बताया कि असद के शव को दफनाने से पहले अतीक के मोहल्ले और कब्रिस्तान में फोर्स लगाई गई है।

हम शांतिपूर्वक सभी विधि को कराएंगे। परिवार के जो भी लोग आएंगे उन्हें अनुमति दी जाएगी। एसीपी आकाश कुलहरि ने बताया कि असद परिवार के 20-25 लोग यहां हैं। गुलाम के शव को अंतिम संस्कार के लिए दूसरी जगह ले जाया गया है।

असद के नाना यहां हैं और वह असद को दफनाने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के जनाजे में शामिल होने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।

Recommended Video

    Asad Ahmed Encounter: UP Police की सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक हुआ असद का शव | वनइंडिया हिंदी

    सभी का नाम,पता,मोबाइल नंबर पुलिस नोट कर रही है। साथ ही, अतीक के पुश्तैनी घर से कब्रिस्तान तक ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

    बता दें, माफिया अतीक अहद के बेटे असद का शव कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। असद के जनाजे में नाना और मौसा शामिल हुए है। बता दें कि सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई हैष वहीं, दूसरी तरफ अतीक के शूटर गुलाम के शव को शिवकुटी लाया गया है।

    शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम का शव दफन होगा। पुलिस ने शिवकुटी में भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए है। बता दें, शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में गुलाम का शव सुपुर्द-ए-खाक हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+