अमेरिका बनायेगा इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी, यूपी में होंगे बड़े निवेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कई शहरों को स्मार्ट सिटी बनाये जाने की घोषणा की गयी है। जिसमें प्रदेश का सबसे घनी आबादी वाला शहर इलाहाबाद है। वहीं इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अमेरिका भी सरकार की मदद करेगा।
भारत में तैनात अमेरिका कै 25वें राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने इलाहाबाद शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद का आश्वासन दिया है।
रिचर्ड वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का प्रमुख प्रदेश है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत सरकार से अमेरिका ने करार किया है। यही नहीं सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए अमेरिका पहले से ही बिजली कंपनियों की मदद कर रहा है।
तस्वीरों में देखिये संगम तट और गंगा सफाई अभियान की हकीकत
माना जा रहा है कि अमेरिका उत्तर प्रदेश में कृषि, एग्रो प्रोसेसिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमें के साथ क्षेत्रों में निवेश कर सकता है। रिचर्ड वर्मा से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही और हम उम्मीद करते हैं कि बड़े कारोबारी निवेश के लिए हम मिलकर काम करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications