प्रयागराज से कोलकात के बीच 3 जुलाई से शुरू होगी Alliance Air की फ्लाइट, जानें किराया और टाइम शेड्यूल
Prayagraj News: प्रयागराज से सीधा कोलकाता के बीच फ्लाइट सेवा आगामी 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट का संचालन एलाइंस एयर (Alliance Air) द्वारा किया जाएगा। सोमवार को प्रयागराज से कोलकात के बीच उड़ने वाली फ्लाइट की टाइमिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
प्रयागराज से कोलकाता सीधी उड़ान सेवा शुरू होने के बाद प्रयागराज का 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता उड़ान को नागर विमान निदेशालय (DGCA) से पहले ही मंजूरी मिल गई थी। उड़ान को मंजूरी मिलने औऱ तय शेड्यूल के मुताबित, सोमवार और शुक्रवार को यह फ्लाइट उड़ान भरेगी।

प्रयागराज से फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरेगा, जो दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता पहुंच जाएगा। फ्लाइट को प्रयागराज से कोलकाता पहुंचने में महज 1 घंटा 45 मिनट लगेंगे। इसी तरह कोलकाता से फ्लाइट 2 बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा।
जो शाम को 4 बजकर 15 मिनट पर प्रयागराज पहुंच जाएगी। प्रयागराज पहुंचने के बाद यही विमान शाम 4.40 बजे दिल्ली की उड़ान भरेगा। एलाइंस एयर ने इसका न्यूनतम किराया 4215 रुपये निर्धारित किया है। एलाइंस एयर के स्टेशन मैनेजर मुकेश जायसवाल ने बताया कि एटीआर श्रेणी के इस विमान में कुल 72 सीटें रहेंगी।
इस विमान सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों (प्रयागराज-कोलकाता) के कारोबारियों को तो फायदा होगा ही पर्यटक को भी नया विस्तार मिलेगा। दरअसल, अभी सीधी विमान सेवा न होने से पर्यटकों को दूसरे शहरों से होते हुए प्रयागराज या कोलकाता पहुंचना पड़ता है।
ऐसा माना जा रहा है कि महाकुंभ 2025 से पहले कुछ और बड़े शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल सकती है। इनमें जयपुर, जम्मू, हैदराबाद, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे बड़े शहर शामिल हैं। फिलहाल प्रयागराज से 12 उड़ाने संचालित है।
दिल्ली के लिए दो व मुंबई, पुणे, बंगलुरु, बिलासपुर, रायपुर, भोपाल, इंदौर, लखनऊ, गोरखपुर, देहरादून, भुवनेश्वर के एक-एक उड़ान है। सांसद एवं अध्यक्ष प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति केशरी देवी पटेल कोलकाता उड़ान तीन जुलाई से शुरू हो रही है।
बताया कि इसके फेरे दो की बजाय सप्ताह में चार से पांच दिन हो इसको लेकर भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही, नागपुर उड़ान के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि पहले प्रयागराज से इंडिगो कंपनी कोलकाता के लिए फ्लाइट का संचालन कर रही थी। बाद में यह फ्लाइट बंद कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications